फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: गुस्सा...डीडीए पर नोटिस चस्पा कर अवैध वसूली का आरोप, भड़के लोग; नारेबाजी की

हीरा मेहरा Updated Wed, 10 Dec 2025 11:26 AM IST

रुद्रपुर जिला विकास प्राधिकरण पर लोगों ने घरों पर नोटिस चस्पा कर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। विरोध में दर्जनों लोगों ने प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचकर सचिव से वार्ता की। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। मंगलवार को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में दिनेशपुर के जयनगर, विजयनगर, कालीनगर, बुकसौरा आदि जगहों के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण नक्शा पास न होने की बात कहकर घरों पर नोटिस चस्पा कर रहा है। इनके बाद नक्शा पास कराने की बात कहकर अवैध वसूली कर रहा है। 50 से एक लाख तक रुपये लिए जा रहे है। पनेरू ने चेताया कि मनमानी नहीं होने दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें