रुद्रपुर के भूरारानी में स्थित निर्मल पाइप फैक्टरी में बुधवार को भीषण आग लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फैक्टरी मालिक निर्मल सिंह यूएसए गए हुए हैं। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुंए का गुबार छा गया। आसपास के लोगों ने घरों से सामान भी बाहर निकाल दिया था।