रुद्रपुर में बंगाली समाज के लोगों के चार प्रमुख मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया।बंगाली कल्याण समिति के बैनर तले हुए धरना प्रदर्शन में जिलेभर से समाज के लोग शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने कहा कि पहली और सबसे अहम मांग में बंगाली समाज को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा देने की है। शामिल थी। यह मांग समाज वर्षों से करता आ रहा है, लेकिन अब तक पूरी नहीं हुई है। दूसरी मांग के रूप में बंगाली छात्र-छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की है। जिससे गरीब और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा में बराबरी का अवसर मिल सके। इसके अलावा बंगाली पौंड, मांझी नमोशुद्र जाति के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति पुन: प्रदान आए। इसके अलावा शिक्षा प्रणाली में बांग्ला भाषा को एक विषय के रूप में शामिल करने का मुद्दा उठाया गया है। समिति का कहना है कि मातृभाषा से जुड़ाव बच्चों की पहचान और संस्कृति की रक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। पांचवा और अहम मांग के रूप में बंग भवन के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया गया, वहां पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, समिति महासचिव नारायण हाल्दार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रायोजित राय, संगठन सचिव भास्कर मंडल, उपसचिव अभिमन्यु साना, कोषाध्यक्ष संजीत खान, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।