फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: खरगे की टिप्पणी से तराई में आक्रोश, कांग्रेस का फूंका पुतला; भाजपाई बोले- राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपाईयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन कर उनके बयान की निंदा की गई। सोमवार को रुद्रपुर के डीडी चौक पर भाजपाई एकत्र हुए और विरोध जताया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक विरोध में व्यक्तिगत और पारिवारिक विषयों को निशाना बनाना उचित नहीं है। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश की सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया है। ऐसे में उनके परिवार को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला विजय तोमर, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें