फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मेट्रोपोलिस सोसाइटी में गड्ढे भरने का अभियान शुरू, एक नवंबर से बनेगी नई सड़क

रुद्रपुर शहर को गड्ढामुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान जारी है। मेट्रोपोलिस सोसाइटी में अभियान शुरू होने पर महापौर विकास शर्मा ने समिति के सदस्यों से संवाद कर सड़क संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। सोसाइटी के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और विकास कार्य शुरू कराने पर आभार जताया। महापौर ने बताया कि नगर निगम की ओर से 10 करोड़ रुपये की हॉटमिक्स सड़कों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। बिटुमिन की उपलब्धता और बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ था, लेकिन मौसम अनुकूल होने पर निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। इसके अलावा 11.50 करोड़ रुपये के नए टेंडर जारी किए गए हैं। इनके तहत सीसी सड़कें, पार्कों का सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। मेट्रोपोलिस सोसाइटी में भी नई सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में पार्कों के सौंदर्यीकरण और ओपन जिम स्थापित करने के साथ डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। गौशाला बनकर तैयार हो चुकी है, जबकि पेट्रोल पंप परियोजना पर काम चल रहा है। डमरू चौक का टेंडर जारी हो चुका है और शिव कॉरिडोर के लिए शासनादेश जारी हो गया है। गंगापुर रोड और भूरारानी रोड का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। उद्यान विभाग से इंदिरा कॉलोनी तक नई सड़क बनाने की योजना पर भी काम हो रहा है। इस दौरान सोसाइटी अध्यक्ष शंकर पटवाल, पीयूष भाटिया, वार्ड 40 के पार्षद बीनू, सुमेश राय, विनोद वर्मा, पंकज तिवारी, डॉ. आरके अग्रवाल, पूनम वर्मा, शिवराज सिंह बोरा, बीरेंद्र सिंह, मधु राय, मनीष अग्रवाल, सीमा शर्मा, मोनिका, रवि सिंह, हरीश कंडोलिया, श्रीमती बडोला और महेंद्र पोपली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें