फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खटीमा में आठवें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

खटीमा में पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। बाल विकास विभाग कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी मांगों की अनेदखी करने का आरोप लगाया। सोमवार को धरने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार से प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश, बीएलओ के कार्य से मुक्त करने,बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने और फोन रिचार्ज की धनराशि समय पर देने की मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि वह कई सालों से बेहद कम मानदेय पर काम रही हैं। वहां पर पुशविंदर कौर, इंद्रा पोखरिया, लखविंदर कौर, राधा देवी, जमुना देवी, गीता चुफाल कमला बिष्ट, गंगा राना, कमला भट्ट, ममता आर्या, रेखा अधिकारी, मीना देवी, हरजीत कौर,नीलम देवी, माया देवी, पानमती, गीता सिंह, जया बसेड़ा, प्रेमा भट्ट, पुष्पा मेहता आदि थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें