रुद्रपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, परिवहन विभाग उत्तराखंड के निर्देश पर चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और सीपीयू ने सिडकुल की हिंदुस्तान जिंक कंपनी के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के तहत निकाली रैली निकाली। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड कंपनी के परिसर से नगर के डीडी चौक तक निकली बाइक रैली को एसपी यातायात नीहारिका तोमर, सहायक संभागीय परिवहन (अधिकारी प्रवर्तन) नवीन सिंह ने हरी झंडी दिखाई। जागरूकता रैली के दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दुर्घटना के कारण और बचाव की जानकारी दी गई। एसपी यातायात और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कायर्क्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि सभी लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों और नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। अभियान में पंतनगर के सीओ डीआर वर्मा, यातायात निरीक्षक गोधन सिंह, परिवहन उप निरिक्षक गोकुल सिंह, यातायात उप निरीक्षक रंजीत सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।