जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओं आंदोलन के तहत शुक्रवार को एसडीएम कीर्तिनगर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मनरेगा का नाम यथावत रखने, श्रमिकों की मजदूरी दर बढ़ाने, सामग्री अंश का भुगतान समय पर करने, बजट में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी पहले जैसी रखे जाने तथा श्रमिकों को जरूरत के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तहसील के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।