फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल से जीवंत आस्था: घुत्तू की ऐतिहासिक रामलीला आज भी कायम

भिलंगना ब्लॉक के घुत्तू में वर्ष रघुनाथ कमेटी द्वारा 1955 से चली आ रही रामलीला की समृद्ध परंपरा आज भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। लगभग 70 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह रामलीला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है और स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। घुत्तू की यह रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर भी है। पीढ़ी दर पीढ़ी लोग इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। गांव के बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चे तक इसमें सक्रिय भूमिका निभाते हैं। कलाकार भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण जैसे पात्रों का सजीव मंचन कर दर्शकों को त्रेतायुग की झलक दिखाते हैं। रामलीला के आयोजन के दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं। पारंपरिक वेशभूषा, संवाद शैली और संगीत के साथ प्रस्तुत की जाने वाली यह रामलीला लोगों को धर्म, आदर्श और संस्कृति से जोड़ने का काम करती है। ग्रामीण सुनील पैन्यूली व स्थानीय लोगों का कहना है कि आधुनिक दौर में जहां कई जगहों पर पुरानी परंपराएं समाप्त हो रही हैं, वहीं घुत्तू की रामलीला आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है। यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन चुकी है। ग्रामीणों का मानना है कि जब तक क्षेत्र के लोग इसी तरह सहयोग और समर्पण से जुड़े रहेंगे, तब तक यह 70 साल पुरानी रामलीला आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी संस्कृति और

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें