फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलवाड़ा बाजार में सड़क से मलवा हटाने का काम शुरू

तिलवाड़ा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े मलवे को हटाने का काम मंगलवार को शुरू कर दिया गया। चारधाम यात्रा से पहले जाम की समस्या खत्म करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को तिलवाड़ा के स्थलीय निरक्षण के दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बाजार क्षेत्र में हाईवे के किनारे सड़क पर पड़े मलवे और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एनएच चौड़ीकरण कार्य से जुड़ी एजेंसी ने जेसीबी मशीनों से सड़क किनारे जमा मलवा हटाना शुरू किया। प्रशासन का कहना है कि मार्ग को सुचारु रखने और जाम की स्थिति से बचाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें