फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मानवाधिकार दिवस पर छात्रों को बताया कानूनी अधिकार

रुद्रप्रयाग नव ज्योति पब्लिक स्कूल, नगरासू में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रतिभागियों को बाल संरक्षण कानून, महिला सुरक्षा से संबंधित विधिक प्रावधान, फ्री लीगल एड, नालसा एवं टीएलएसए द्वारा संचालित योजनाएं, घरेलू हिंसा अधिनियम, तथा मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि मानवाधिकार केवल व्यक्तिगत स्वतंत्रता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह समानता, गरिमा, सुरक्षा, न्याय तक पहुँच और किसी भी प्रकार के भेदभाव से संरक्षण जैसे व्यापक विषयों को भी समाहित करते हैं। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह सचिव महोदया द्वारा सभी प्रतिभागियों को मानवाधिकारों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने, समाज में विधिक जागरूकता फैलाने तथा प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान एवं गरिमा की रक्षा के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें