फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक जागरूकता शिविर में छात्रों को संवैधानिक मूल्यों की दी गई जानकारी

रुद्रप्रयाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा केदार वैली चिल्ड्रन अकैडमी, तिलवाड़ा में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं शपथ ग्रहण के साथ हुई। इस दौरान सभी को न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व जैसे मूल संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों और विधिक साक्षरता से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ प्रदान की गईं। अधिकारियों ने कहा कि संविधान देश की सर्वोच्च विधि है और इसके पालन से ही राष्ट्र सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साह से भाग लेते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें