उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निगम के अस्तित्व की रक्षा और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। छह सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके चलते कामकाज और बस संचालन भी प्रभावित हुआ। यूनियन ने मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में जारी पोस्टर के माध्यम से आंदोलन का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है। यूनियन की प्रमुख मांगों में नियमित होने तक उपनल के समान विशेष श्रेणी, संविदा, एजेंसी, चालक-परिचालक और विशेष श्रेणी तकनीकी कर्मचारियों को 30,447 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना शामिल है।