सड़क में गड्ढों की वजह से आज रुड़की में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेजाब की बोतल लेकर जा रहे एक दूध बचने वाले की बाइक गड्ढे में गिरी। इस बीच जमीन पर गिरी बोतल का ढक्कन खुल गया। तेजाब छलक कर रिक्शा चालक के चेहरे पर जा गिरा। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया है।