फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऋषिकेश नीम बीच पर डूबे केरल के युवक का शव लक्ष्मण झूला के पास बरामद, दोस्तों के साथ आया था घूमने

नीम बीच पर डूबे केरल के युवक का शव आज शनिवार को लक्ष्मण झूला के पास  से बरामद हुआ। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। और यही पास में एक होटल में रुका था। हादसे के बाद से एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू अभियान जारी थी। पूर्व में नीम बीच पर डूबे युवक आकाश पुत्र मोहन सिंह मूल निवासी केरल उम्र 27  का थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत बॉम्बे घाट पर बरामद कर लिया गया है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है। युवक कुछ दिन पूर्व अपने एक ग्रुप के साथ घूमने आया था जो अलोहा होटल में रुके थे। आकाश नहाने के दौरान नदी की तेज धारा में बह गया था। तभी से एसडीआरएफ टीम का लगातार सर्च अभियान जारी रहा है। शव को लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें