फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालूवाला में करोडों की सिंचाई योजना आपदा में बही

जौलीग्रांट कालूवाला सौंग नदी में करीब तीन करोड़ 70 लाख से नाबार्ड से बनाई गई सिंचाई योजना सौंग नदी में आई बाढ़ में बह गई है। जिससे आने वाले दिनों में सैकडों किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो सकता है। इस योजना के अंतर्गत करीब एक वर्ष पूर्व सौंग नदी में एक चेक डैम बनाकर क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों की मरम्मत की गई थी। जिससे जौलीग्रांट की करीब 50-60 वर्ष पुरानी सिंचाई नगर को पानी मिल रहा था। कालूवाला में लंबे समय तक नदी में खनन कार्य के चलते नदी नीचे और सिंचाई नहर ऊपर हो गई थी। जिस कारण सिंचाई नहर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों की फसल सुख रही थी। किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग द्वारा इस नदी पर चेक डैम बनाया गया था। जो आपदा की भेंट चढ़ चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें