फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट में पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय में चिकित्सकों ने बांटी बीजयुक्त राखी

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल जौलीग्रांट के चिकित्सक व स्टॉफ द्वारा पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बिजली जौलीग्रांट द्वितीय में स्कूली बच्चों को बीजयुक्त राखी बांटी गई। इन बीजयुक्त राखियों को कागज के रैपर के ऊपर लगाया गया है। वहीं कागज के रैपर के अंदर औषधीय पौधों के बीजों को रखा गया है। राखी पहनने के बाद रैपर को बिना फाड़े हुए रैपर सहित मिट्टी में रोपना है। जिससे कागज गलकर बीज से पौधे बाहर आ जाएंगे। चिकित्सकों का कहना है कि प्रदेश सरकार की तरफ से यह अनोखी पहल की गई है। इससे बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकेगा। वहीं इससे पर्यावरण बचाने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें