फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूथ कांग्रेस ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निष्कासन की मांग, फूंका पुतला

जंतर-मंतर में आंदोलन करने वाले छात्रों और युवाओं पर कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट से सार्वजनिक तौर पर अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगने और पार्टी संगठन से उनके निष्कासन की मांग की। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव अभिषेक बोरा के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जंतर-मंतर में आंदोलन करने वाले युवाओं और छात्रों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित करने का काम किया है। यह कृत्य बेहद शर्मनाक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देश के युवाओं के प्रति भाजपा का असली चरित्र सामने लाने का काम किया है। भाजपा सरकार युवाओं और छात्रों के दुख-दर्द को पूरी तरह भुला चुकी है। महेंद्र भट्ट को सार्वजनिक तौर पर अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं पार्टी नेतृत्व को उन्हें निष्कासित करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो देश के साथ ही प्रदेश के युवाओं और छात्रों के साथ उनके खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। पुतला फूंकने वालों में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धीरज बेरी, किशन कुमार, अनन्य मेहरा, दीपक मेहरा , शुभम भट्ट ,संजय लोहिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें