फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट: महिलाओं ने धूप अगरबत्ती बनाने की बारीकियां सीखीं

एसबीआई आरसेटी की ओर से डीडीहाट के नारायण नगर में चल रहीं 12 दिवसीय धूप अगरबत्ती प्रशिक्षण कार्यशाला के छठे दिन मंगलवार को महिलाओं ने प्राकृतिक और अपने आसपास के संसाधनों का उपयोग कर धूप अगरबत्ती और दिये बनाए। इसके लिए महिलाओं ने गेंदे, गुलाब सहित कुछ अन्य फूलों का उपयोग किया। पिथौरागढ़ के लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने भी कार्यशाला को लेकर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर आरसेटी के फैकल्टी पवन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें