फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: जजोली की महिलाओं ने गांव की सड़क पर दिया धरना, कहा- मिट्टी के ऊपर कंक्रीट करना गलत

गंगोलीहाट विकासखंड मुख्यालय के नजदीक जजोली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर बगैर सोलिंग मिट्टी बिछाकर इसमें कंक्रीट करने का मामला सामने आया है। मामले की भनक लगते ही गांव की जागरूक महिलाएं सड़क पर पहुंची और धरना दिया। उन्होंने कहा कि कंक्रीट करने के लिए पहले सोलिंग करनी होती है यह सभी को मालूम है। हमारे गांव की सड़क में मिट्टी के ऊपर कंक्रीट कर सरकार धन खपाया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं के मौके पर पहुंचते ही मजदूर काम छोड़कर भाग खड़े हुए। सोशल मीडिया पर भी यह मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जजोली की महिलाएं सड़क पर पहुंची और कंक्रीट का विरोध कर इस पूरे मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारे गांव को जोड़ने वाली 600 मीटर सड़क पर कंक्रीट किया जा रहा है। इसके लिए पहले सोलिंग करनी चाहिए। बगैर सोलिंग के मिट्टी के ऊपर कंक्रीट डालना सरकारी धन का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से 100 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। यदि मिट्टी के ऊपर कंक्रीट डाल दिया गया तो यह सड़क लंबे समय तक हमारा साथ नहीं देगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा यदि सड़क में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो वे आंदोलन करेंगी। वहीं महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए काम में जुटे मजदूर मौके से भाग खड़े हुए। धरना देने वालों में गंगा देवी, दीपा देवी, बसंती देवी, कविता देवी, नीमा देवी, मुन्नी देवी आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें