आदि कैलाश क्षेत्र में ज्योलिंगकांग के पास स्थित प्रसिद्ध शिव-पार्वती मंदिर के कपाट कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रं समाज के रीति-रिवाज के अनुसार बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पूर्व पांच सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए मंदिर के दर्शन किए। मंदिर के कपाट अब अगले वर्ष मई में श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।