फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिथौरागढ़ में 1.27 करोड़ की पेयजल योजना पर सवाल, ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने जांच के दिए निर्देश

पिथौरागढ़ जिले में सेरीकांडा गांव के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए 1.27 करोड़ की योजना बनी है। इसके बाद भी ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने जनसुनवाई में जल जीवन मिशन की इस योजना पर सवाल उठाए तो डीएम ने इसकी जांच के निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पूर्व प्रधान के विरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंचे सेरीकांडा के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमारे गांव के लिए 1.27 करोड़ रुपये से पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 90 फीसदी काम पूरा बताया जा रहा है जबकि धरातल पर योजना कहीं नजर नहीं आ रही है। करोड़ों रुपये खपाने के बाद भी हम पानी के लिए तरस रहे हैं। एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें पानी नहीं मिला तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। डीएम आशीष भटगांई ने मामले की गंभीरता को समझते हुए योजना की थर्ड पार्टी जांच के निर्देश जारी किए। वहीं डुंगरा के लोगों ने क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने की मांग की। डीएम ने खनन विभाग को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। ग्राम प्रधान संगठन ने सटगल क्षेत्र के आठ गांवों में रसोई गैस उपलब्ध न होने का मामला उठाया। डीएम ने पूर्ति विभाग को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम सदर मनजीत सिंह, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी, पीडी आशीष पुनेठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें