डाक विभाग की ओर से गुंजी स्थित आईटीबीपी परिसर में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विशेष आवरण जारी किया गया। महानिरीक्षक मनु महाराज, जनसंपर्क अधिकारी ओम प्रकाश, डिप्टी कमांडेंट गोविंद सिंह, डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने आवरण जारी किया। महानिरीक्षक मनु महाराज ने जिले में डाक विभाग के किए कार्यों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी कैलाश मानसरोवर यात्रा को डाक विभाग ने न केवल अविस्मरणीय बल्कि ऐतिहासिक भी बना दिया है। उन्होंने देश के अंतिम छोर तक विभिन्न जन उपयोगी सेवाएं पहुंचाने के लिए डाक विभाग का आभार जताया। इस मौके पर धारचूला डाक निरीक्षक आशीष राणा, सहायक अधीक्षक मुकेश त्रिपाठी आदि रहे।