फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: डीएम आशीष भटगांई ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

हीरा मेहरा Updated Fri, 17 Oct 2025 05:21 PM IST

पिथौरागढ़ के डीएम आशीष भटगांई ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में पहुंचकर मरीजों से बात कर व्यवस्थाओं को परखा। अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर इलाज देने के साथ ही नियमित रूप से बैड में चादर और कंबल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में संचालित जनऔषधि केंद्र का भी निरीक्षण कर दवा की उपलब्धता की जानकारी ली। सभी तरह की दवा उपलब्ध न होने से डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र संचालक और अस्पताल प्रबंधन को केंद्र में सभी तरह की दवा शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर पहुंचना होगा। इसके लिए बायोमैट्रिक हाजरी अनिवार्य की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें