फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: बंगापानी के लोगों ने संचार सेवा की बदहाली के खिलाफ किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी में लंबे समय से संचार सेवा की बदहाली से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में उनको संचार सेवा के लिए तरसना पड़ रहा है। कनेक्टिविटी नहीं होने से जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। मोबाइल पर सिग्नल नहीं होने से अपनों से बात करना भी मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए संचार कंपनियों का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि 10 दिनों से क्षेत्र में संचार सेवा शून्य है। सिग्नल नहीं आने से मोबाइल शोपीस बने हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से तहसील में प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए स्कूलों में आय सहित अन्य प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। इंटरनेट सेवा ठप होने से प्रमाण पत्र बनने मुश्किल हो गए हैं। कहा कि संचार कंपनियां रिचार्ज के नाम पर रुपये तो ले रही हैं लेकिन सुविधा नहीं दे रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द संचार सेवा दुरुस्त नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। वहां पर गोविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह परिहार, सुंदर सिंह, महेश कुमार, किशन राम, जगत नेगी, शेर सिंह राणा, पंकज परिहार सहित अनेक लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें