फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हर्षोल्लास के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

पिथौरागढ़। महर्षि वाल्मीकि जयंती जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जयंती पर महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पिथौरागढ़ नगर के सिल्थाम तिराहे सहित कई अन्य जगहों पर शोभायात्रा के दौरान मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महर्षि वाल्मीकि जयंती हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। वाल्मीकि को विश्व प्रसिद्ध हिंदू महाकाव्य रामायण का रचयिता और संस्कृत साहित्य का आदि कवि माना जाता है, क्योंकि उन्होंने प्रथम श्लोक की रचना की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें