फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जलापूर्ति सुचारू करने की मांग पर कलक्ट्रेट पहुंची महिलाएं, कहा- कड़ाके की ठंड में लगानी पड़ रही है नौले-धारों की दौड़

लंबे समय से जल संकट से जूझ रहीं नगर की महिलाओं का हौसला आखिरकार जवाब दे गया। जलापूर्ति सुचारू न होने से नाराज महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची और व्यवस्था में सुधार की मांग की। कहा पानी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया है फिर भी नलों में जल नहीं टपक रहा। उन्हें घर का कामकाज छोड़कर पानी के लिए कड़ाके की ठंड में नौले-धारों की दौड़ लगानी पड़ रही है। मंगलवार को नगर की महिलाएं मोनिका महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंची और प्रदर्शन करते हुए जलापूर्ति सुचारू करने की मांग पर डीएम कार्यालय के बाहर ज्ञापन चस्पा किया। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से नगर में पेयजल व्यवस्था पटरी से उतरी है। नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में उनका अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में बीत रहा है। किसी तरह वे कड़ाके की ठंड के बीच नौले-धारों की दौड़ लगाकर पानी की व्यवस्था कर रही हैं। महिलाओं ने कहा कि नगर के लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के दावे कर करोड़ों रुपये से आंवलाघाट, घाट, ठूलीगाड़ सहित अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इसके बाद भी नगर के लोग प्यास बुझाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं। कहा शासन-प्रशासन जलापूर्ति सुचारू करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने कहा यदि दो दिन के भीतर व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर निकिता रावत, मनीषा महर, वंदना जंग, रंजना महर, दिव्यांशी, सपना, संजना, नेहा, ऋचा रावल सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें