फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: वॉलीबाल में ग्रीन तो फुटबाल में रेड हाउस बना चैंपियन

पिथौरागढ़ जिले के केएनयू जीआईसी खेल मैदान में नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने इनमें दमखम दिखाया। केएनयू जीआईसी में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में में ग्रीन हाउस और फुटबाल में रेड हाउस चैंपियन बना। पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में में ब्लू हाउस के स्वास्तिक और महिला वर्ग में येलो हाउस की लतिका विजेता बनी। पुरुष वर्ग की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रेड हाउस के अनिवेश श्रीवास्तव और युगल वर्ग में अनिवेश श्रीवास्तव, कुणाल की जोड़ी ने बाजी मारी। महिला एकल वर्ग में ग्रीन हाउस की नेहा रावत और येलो हाउस की सौम्या थापा विजेता रही। युगल वर्ग में ग्रीन हाउस की नेहा रावत, निशा ठाकुराठी की जोड़ी विजेता बनी। महिला एकल वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की अदिति विश्वकर्मा और युगल में येलो हाउस की सौम्या थापा, रजनी मेहरा, पुरुष युगल वर्ग में येलो हाउस के सौरव पांडेय, ऋतिक डिमरी ने जीत दर्ज की। निदेशक प्रो.अजीत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन मुन्ना सिंह, कुंदन देशवाल ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें