फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, जिलाधिकारी ने डीडीहाट, मुनस्यारी व कनालीछिना का निरीक्षण किया

मानसून काल को देखते हुए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने विकासखंड डीडीहाट, मुनस्यारी एवं कनालीछिना की सड़कों का स्थानीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों में एक बड़ा चेतावानी बोर्ड लगाने के निर्देश दिया और उन बोर्ड पर संबंधित अधिकारियों के कॉन्टैक्ट डिटेल्स भी लिखने के निर्देश दिए ताकि आपदा की स्थिति में जनता संपर्क कर सके। जिलाधिकारी ने आदिचौरा–हुनेरी सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया, जो मोटरमार्ग पर बोल्डर/पहाड़ आने से बंद हो गया था। जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग से जुड़े PMGSY के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कड़े निर्देश दिए कि मार्ग जल्द से जल्द खोल दिया जाय और जो मालवा नीचे सड़क में डाल कर नीचे की सड़क खराब कर रहे है उसे रोक कर तुरत इसे किसी और जगह डालने की उचित व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें