श्रीनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत। भाजपा पर बोला हमला। कहा चारधाम यात्रा क्षेत्र भाजपा को दंडित करना चाहता है। जिस तरह से चारधाम यात्रा का सरकार ने कुप्रबंधन किया उससे स्थानीय व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ा। इससे लोग भारी आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में इस बार भाजपा की दो टीमें काम कर रही हैं। एक टीम का उद्देश्य मौका है उल्टा दो और दूसरी टीम का उद्देश्य किसी तरह बचा दो का है।