फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: करवाचौथ पर बाजारों में बढ़ी रौनक, कश्मीरी चूड़ियों का क्रेज

करवा चौथ पर इस बार श्रीनगर के बाजार में कश्मीरी चूड़ियों की खनक सुनाई दे रही है। पहली बार बाजार में पहुंची कश्मीरी चूड़ियां सुहागिनों को खूब लुभा रही हैं। कांच की चमकदार फिनिशिंग, आकर्षक रंग और खूबसूरत डिजाइन वाली इन चूड़ियों को खरीदने के लिए महिलाएं दुकानों पर पहुंच रही हैं। जरकन जड़े कांच के कड़े भी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। करवा चौथ को लेकर गोला बाजार, काला रोड, गणेश बाजार, मस्जिद वाली गली और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर रौनक बढ़ गई है। महिलाएं चूड़ियों के साथ मेहंदी, श्रृंगार और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। नवविवाहिताओं में अपने पहले करवा चौथ को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। बाजार में सजी दुकानों पर महिलाओं की भीड़ से दुकानदार भी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें