फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर...विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी ने किया नौ दिवसीय सहकारिता मेले का उद्घाटन

अलका त्यागी Updated Tue, 07 Oct 2025 08:28 PM IST

आवास विकास मैदान में मंगलवार को जनपद स्तरीय नौ दिवसीय सहकारिता मेले का उद्घाटन किया गया। विधानसभा अध्यक्षा ऋतु भूषण खंडूरी ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि सहकारिता आंदोलन ग्रामीण आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा।कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और ग्रामीण विकास की आत्मा है। उन्होंने कहा कि आज जब महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं तो यह केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की उन्नति का संकेत है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते है कि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह सहकारिता के माध्यम से ही संभव हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें