फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: रेशम विभाग की पहल, क्राफ्ट के नाम से महिलाओं को स्वरोजगार का दिया जा रहा प्रशिक्षण

रेशम विभाग ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनके हुनर को बाजार तक पहुंचाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। विभाग द्वारा रेशम क्राफ्ट के नाम से महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे अपने खाली समय का सदुपयोग कर बेहतर आजीविका कमा सकेंगी। रेशम विभाग के जनपद प्रभारी राजवीर सिंह डाबरा ने बताया कि विभाग वर्तमान में महिलाओं को 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दे रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को जोड़ना है जो घर का कामकाज निपटाने के बाद एक-दो घंटे का खाली समय निकाल सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाएं रेशम के कोकून का उपयोग कर सुंदर बैज, मां धारी देवी के स्मृति चिन्ह (मोमेंटो), राखी, गजरे, वॉल हैगिल्स, मेजपोश और मालाएं बनाना सीख रही हैं। डाबरा के अनुसार, आने वाली चार धाम यात्रा को देखते हुए इन उत्पादों की बाजार में भारी मांग रहने की उम्मीद है। कहा श्रीनगर यात्रा का मुख्य पड़ाव है, इसलिए यहां से गुजरने वाले श्रद्धालु इन हस्तनिर्मित वस्तुओं को स्मृति के तौर पर ले जा सकेंगे। मेयर से स्टॉल लगवाने का करेंगे अनुरोध प्रशिक्षण ले रही 10 महिलाओं का यह दल जल्द ही तैयार सामान के साथ नगर निगम की मेयर से मुलाकात करेगा। विभाग का प्रयास है कि मेयर के माध्यम से बाजार में स्टालों की व्यवस्था कराई जाए, ताकि महिलाओं द्वारा तैयार सामान सीधे पर्यटकों और स्थानीय ग्राहकों तक पहुंच सके। स्वरोजगार के लिए सुनहरा मौका राजवीर सिंह डाबरा ने अन्य महिलाओं से भी अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह स्वरोजगार का एक बेहतरीन साधन है जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकेंगी। वर्तमान में प्रशिक्षण ले रही महिलाएं भी इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें