करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं चूड़ियां, साज-सज्जा के सामान, पूजा सामग्री और करवा पूजन की रेडीमेड थालियां खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। गोला बाजार, गणेश बाजार, काला रोड और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर दुकानों में चहल-पहल नजर आने लगी है। पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने भी संबंधित सामान सजा रखा है।