पौड़ी मुख्यालय को जल्द ही 300 वाहन क्षमता की बहुमंजिला पार्किंग की सौगात मिलने की उम्मीद है। सचिव आवास व राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर राजेश ने पावर हाउस में प्रस्तावित पार्किंग के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण कर डीपीआर शीघ्र शासन को भेजने करने के निर्देश दिए। सोमवार को शहर में विभिन्न निर्माणाधीन और प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए सचिव ने निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने अपर चोपड़ा मोहल्ले के समीप सीएम घोषणा के तहत निर्माणाधीन 30 वाहन क्षमता पार्किंग का निरीक्षण किया। निर्माणदायी संस्था आरडब्ल्यूडी को पार्किंग का निर्माण एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सचिव ने जीएमवीएन के समीप निर्मित 70 वाहन क्षमता पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन हेरिटेज संग्रहालय और वीर भूमि स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही आवास विकास विभाग के तहत सर्किट हाउस स्थित गेस्ट हाउस को पहाड़ी शैली में नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा