फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद पहुंची सरकार, सत्र के लिए भराड़ीसैंण तैयार -विधानसभा स्पीकर पहुंची, अफसर और विधानसभा प्रशासन जुटा तैयारियों में

करीब सात माह बाद प्रदेश सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंच रही है। यहां मार्च माह में बजट सत्र हुआ। अब मंगलवार से यहां दो दिवसीय विधानसभा का सत्र आयोजित हो रहा है। सत्र के लिए सोमवार को विधानसभा परिसर में तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां रविवार से ही विधानसभा सचिवालय एवं अन्य अधिकारियों और कर्मियों को पहुंचना शुरू हो गया था जो सोमवार को भी जारी रहा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दोपहर दो बजे भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। स्पीकर खंडूड़ी ने बताया कि सत्र के लिए पूरी तरह तैयारी कर दी गई है। सत्र के लिए 31 विधायकों ने चार सौ से अधिक सवाल लगाए हैं। सत्र की अवधि बढ़ाने के लिए कार्यमंत्रणा समिति में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें