फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर कोतवाली में देर रात हंगामा, छात्र नेताओं ने पुलिस पर लगाए अभद्रता के आरोप

श्रीनगर में पौड़ी अड्डे के पास देर रात करीब साढ़े 12 बजे दो दोपहिया वाहनों की टक्कर के बाद मामला गरमा गया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत राणा के अनुसार, वह हादसा देखकर मदद के लिए मौके पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि कुछ देर बाद पहुंची पुलिस की गाड़ी से बाहर आए एक व्यक्ति ने खुद को सीओ बताते हुए हादसे में शामिल एक छात्र को थप्पड़ मार दिया। जसवंत राणा ने छात्र के साथ कथित कार्रवाई का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों पर उनके साथ भी अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके बाद छात्र संघ से जुड़े पदाधिकारी और नेता बड़ी संख्या में श्रीनगर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में छात्र नेताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। छात्र नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर रात से छात्र नेता कोतवाली में ही डटे हैं और परिसर में हंगामे का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें