श्रीनगर गढ़वाल में बालप्रहरी की अभिव्यक्ति कार्यशाला का आयोजन। डालमिया धर्मशाला में आज से 11 जनवरी तक कक्षा-6 से 8 तक के बच्चों के लिए शुरू हो गई। पत्रिका के संपादक उदय किरोला ने बताया कि अल्मोड़ा से प्रकाशित बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी, किताब कौथिक अभियान और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय कार्यशाला रखी गई है। बच्चों को कहानी, कविता, निबंध, दीवार अखबार, यात्रा वृतांत ,चित्रकला तथा साहित्य की अन्य विधाओं के साथ ही समूह गीत एवं खेलों से जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में प्रत्येक बच्चे की करीब 15 पृष्ठ की हस्तलिखित पुस्तक तैयार की जाएगी। कार्यशाला के समापन पर बच्चों की काव्य गोष्ठी होगी जिसका संचालन बच्चों द्वारा किया जाएगा।