फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: मां शैलपुत्री से की सुख-समृद्धि की कामना

नवरात्र के पहले दिन लोगों ने घरों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की और उपवास शुरू किया। शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा हुई। माता का यह रूप सती, पार्वती, दुर्गा, गौरी नामों से प्रसिद्ध है। देवी के उपासकों ने घट स्थापना की और अखंड ज्योति जलाकर माता के प्रथम रूप की पूजा करते हुए मंगल कामना की। जगदंबा नगर स्थित देवी मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर, रामलीला मैदान स्थित श्रीराम मंदिर, लटूरिया आश्रम स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर बेरी पड़ाव, राजपुरा स्थित देवी मंदिर समेत शहर के अधिकांश मंदिरों में भक्तों का आना जारा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें