गोलापुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क दुरुस्त करने को लेकर प्रदर्शन किया। सितंबर माह में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हल्द्वानी चोरगलिया एप्रोच मार्ग को दुरुस्त न कराए जाने पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा है यदि एक माह के अंदर मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे ग्रामीण।