फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैंड बाजे, अखाड़ा कलाकारों के कर्तब के साथ निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

नैनीताल। धार्मिक ध्वज लिए श्रद्धालु, पंजाबी ढोल, दो बैंड वादक दल, रामनगर से आए काली अखाड़ा, शिव अखाड़ा के कलाकारों के कर्तब और अंत में वाल्मीकि के डोले के साथ जयकारे लगाते एवं भजन कीर्तन करते श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को वाल्मीकि प्रकट दिवस शोभायात्रा निकाली गई। तल्लीताल हरिनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा मल्लीताल वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा मार्ग में कई स्थानों पर भंडारा भी किया गया था। वाल्मीकि मंदिर समिति की ओर से बीते चार दिनों से किए जा रहे आयोजनों के क्रम में सोमवार को वाल्मीकि की पूजा हुई। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उनके जाने के बाद उनके प्रतिनिधि के रूप में अरविंद पडियार ने पूजन किया। पूजन हरीश पुजारी ने करवाया। वाल्मीकि मंदिर से निकली शोभायात्रा धर्मशाला, तल्लीताल बाजार, मॉलरोड होते हुए, मल्लीताल बाजार से वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा वाल्मीकि समाज के साथ ही हेम आर्या, डॉ. भुवन आर्या, प्रकाश आर्या, संतोष कुमार, पवन कुमार शर्मा आदि ने शिरकत की। इसमें अध्यक्ष धीरज कटियार, पालिका सभासद शीतल कटियार, गिरीश भैया, सोनू सहदेव, कमल सिलेलान, सतीश पवार, अमित टांक, संजय सिरोही, मोहित बेनीवाल, सुनील पवार, महेश कुमार आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कटियार ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें