फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का संपन्न, अखंड रामायण पाठ का हुआ पारायण

नैनीताल शहर के ठंडी सड़क में स्थित पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत बुधवार सुबह पूजन के बाद अखंड रामायण का पारायण हुआ। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यजमान के रूप में बृजेश श्रीवास्तव, राजू नारंग, गिरीश शाह, एडी त्रिपाठी, अंबादत तिवारी, संजय वर्मा सपत्नी मौजूद रहे। मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत समापन हो गया है। आचार्य भगवत प्रसाद जोशी और घनश्याम जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस मौके पर प्रमोद सुयाल, अमित डालाकोटी, नवीन तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मनराल, गौरव जोशी, मोहित, आरुष, जिगर, राजेश, धीरज, गीता. हेमा, कविता, बिनीता, देवांश, मंजू, रजनी, भगवती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें