फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी न होने पर छात्रों का गुस्सा फूटा, शिक्षामंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

नीताल विवि से संबंद्ध परिसर व महाविद्यालय में चुनाव की अधिसूचना जारी न होने से गुस्साए छात्र नेताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन का घेराव किया। इससे पूर्व विवि प्रबंधन की ओर से परिसर के प्रवेश के स्थानों पर चारों ओर ताले लगा दिए गए। छात्रों को अंदर ही नहीं जाने दिया और मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। इससे छात्र नेताओं का गुस्सा और भी बढ़ गया। छात्रों ने विश्वविद्यालय व शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि अधिसूचना जारी नहीं हुई तो शीघ्र ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि उच्च शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत की ओर से पूर्व में 30 सितंबर तक चुनाव कराए जाने का ऐलान किया गया था। लेकिन तय तिथि तक प्रदेश के विश्वविद्यालयों में चुनाव आयोजित नहीं कराया जा सका। जिससे नाराज कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच कई छात्र नेत भूख हड़ताल पर भी बैठे थे। छात्रों का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन से वार्ता की और तय किया गया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर एवं महाविद्यालयों में 25 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जिसके बाद छात्रों ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें