फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: कुविवि के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Oct 2025 01:31 PM IST

कुमाऊं विश्वविद्यालय के चार नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। उनके आने की पुष्टि कुलपति प्रो. डीएस रावत ने की है। सोमवार को प्रशासनिक भवन में कुलपति ने बताया कि कुमाऊं विवि के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति प्रतिभाग कर रही हैं जो विवि के लिए गर्व का क्षण है। समारोह चार नवंबर को दोपहर बाद तीन से चार बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। डीएसबी परिसर के एएन सिंह हॉल में होने वाले इस समारोह के लिए समारोह स्थल की आवश्यक साज सज्जा की जा रही है। इस मौके पर वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, प्रो. संजय पंत, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें