फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गौलापार में पुलिस विभाग की तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता शुरू

आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को गौलापार स्थित स्टेडियम के तरणताल मानसखंड खेल परिसर में 23वीं अंतरजनपदीय /वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 12 टीमों के प्रतिभागी और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए आयुक्त ने कहा खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का संतुलित ढंग से सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार की फिटनेस विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि उनकी ड्यूटी अधिक परिश्रम और तनाव से जुड़ी होती हैं। कहा कि इसे देखते हुए ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिशन संवाद ऐप की शुरुआत की है, जो पुलिस बल की मानसिक सुदृढ़ता को प्राथमिकता देता है। कहा कि यह पहल संवाद, सहानुभूति और सहयोग पर आधारित है तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयुक्त ने उम्मीद जताई कि तैराकी और क्रॉस कंट्री दोनों प्रतियोगिताओं में इस बार नए रिकॉर्ड बनेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना विकसित हुई है, जिससे राज्य में खेल संस्कृति और इकोसिस्टम को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, आईटीबीपी कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, लालकुआं के नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, कालाढूंगी की नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा कत्यूरा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर को दोपहर एक बजे पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें