विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने भीमताल में पार्किंग निर्माण अभी तक शुरू नहीं होने की बात रखी। विधायक को प्राधिकरण सचिव ने फोन पर 18 नवंबर से भीमताल बाईपास पर पार्किंग निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही। विधायक ने बाईपास नहर कवरिंग का प्रस्ताव और खुटानी तक बाईपास का सर्वे करने के निर्देश दिए। विधायक ने भीमताल में पेयजल समस्या को हल कराने के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिपं सदस्य डिकर मेवाड़ी, कैप्टन महेश जोशी, पंकज उप्रेती, अनिल चनौतिया आदि मौजूद रहे।