फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में शंख ध्वनि कर की पूजा, डमरू बजाकर की भगवान शिव की आराधना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश पहुंचे। प्रधानमंत्री का बेस कैंप में सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। बेस कैंप से प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां पर रंगा समाज के लोगाें ने पीएम को पारंपरिक परिधान रंगा व्यंथला पहनाया। पुजारी ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में शंख ध्वनि कर पूजा अर्चना की। डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की। इसके बाद व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए। उन्होंने यहां पर बनाए गए ध्यान स्थल से ध्यान भी लगाया। इसके बाद गुंजी के लिए रवाना हुए। पीएम गुंजी में रं समाज के लोगों से बातचीत करेंगे और स्टाल का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें