मंत्रोच्चार, गणेश स्तुति, मां नंदा स्तुति और विशेष पूजन के साथ बृहस्पतिवार को नौ दिवसीय नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया। सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या व अन्य ने मेले का शुभारंभ किया। इससे पूर्व अतिथियों को पारंपरिक लोक वाद्य की धुन के साथ सभा भवन लाया गया।धार्मिक आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित महोत्सव के मुख्य अतिथि सांसद भट्ट ने कहा कि यह उत्तराखंड की कुलदेवी का ही प्रताप है कि राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नंदा देवी महोत्सव को वर्ल्ड हेरिटेज में ले जाने के प्रयास किए जाएंगे। विधायक सरिता आर्या ने कहा, मेले हमारी संस्कृति का प्रतीक हैं। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने महोत्सव में पालिका के कार्यों की जानकारी दी।महासचिव जगदीश बवाड़ी ने नौ दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुकेश जोशी ने कहा कि मेले में लखिया भूत के मंचन की प्रस्तुति होगी। यहां एसएसपी पीएन मीणा, केएन गोस्वामी, शांति मेहरा, पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल, अध्यक्ष मनोज साह, गिरीश जोशी, देवेंद्र लाल साह, ललित साह, प्रो. ललित तिवारी, हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, मीनाक्षी कीर्ति आदि रहीं।