फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डॉक्टर-इंजीनियर बनें, नोट छापने की मशीन नहीं : मौलाना हुजैफा

मदरसा कंजुल कुरान के जलसे में 18 हाफिजों की दस्तारबंदी की गई। महाराष्ट्र से आए मेहमान ए खुसूसी मौलाना हुजैफा गुलाम मोहम्मद मुस्तानवी ने उन्हें सम्मानित किया। मंगलवार की रात लाइन नंबर 17 में आयोजित जलसे को खिताब करते हुए मौलाना हुजैफा ने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करें, ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखें लेकिन उससे पहले नीयत का साफ होना जरूरी है। डॉक्टर–इंजीनियर बनकर केवल पैसा कमाना मकसद न हो, बल्कि समाज की सेवा का जज्बा होना चाहिए। कहा कि उलमा की महफिल में बैठें। उनसे दीन व शरीयत को सीखें और उस पर अमल भी करें। लाल मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती रिजवान ने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। जलसे की सदारत मस्जिद बंजारान के पेश इमाम मौलाना अब्दुल बासित ने की। इस मौके पर मौलाना मुकीम कासमी, मौलाना मोहम्मद आसिम, मुफ्ती तैयब, मुफ्ती निजामुद्दीन, मौलाना सलमान, कारी अब्दुल मुईद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें