पौराणिक देवी मंदिर भवाली में शुक्रवार को दोपहर दो बजे भक्त कदली वृक्ष लेने डोब-ल्वेशाल में सुजान सिंह रजवार के आवास पर पहुंचे। पुजारी इंदिर कपिल ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। भक्त मां नंदा सुनंदा के जयकारों के साथ कदली वृक्ष लेकर भवाली रवाना हुए। शुक्रवार से 3 सितंबर तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में कदली वृक्ष से मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति बनाकर देवी मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए रखी जाएगी। साथ ही लोक गायकों और स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन सितंबर को मां नंदा-सुनंदा के डोले का नगर में भ्रमण कराने के बाद शिप्रा नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान जीवन रजवार, कंचन सुयाल, नरेश पांडे, खष्टी बिष्ट, जुगल मठपाल, पुष्कर पांडे, राजेंद्र प्रसाद कपिल आदि मौजूद रहे।